Bhojpuri song Love Dahej viral : यूट्यूब पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया गाना 'लव दहेज' छाया हुआ है। हाल ही में इस गाने का ऑफिशल विडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने को इन दोनों स्टार्स ने ही मिलकर गाया है जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ को पसंद करने वाले लोगों की बदौलत ही इस गाने को 24 घंटे में 4 लाख 91 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में निरहुआ दूल्हा बने दिख रही हैं, वहीं आम्रपाली उनकी दुल्हनियां बनी नजर आ रही हैं।