Bhojpuri Song: होली से पहले रंग में डूबे खेसारी लाल यादव, एक्ट्रेस को देख बोले-'गाना रंग डाले पर काहे भागेलु'

भोजपुरी गाना
Updated Feb 02, 2020 | 13:11 IST

Khesari Lal Yadav Song: होली का त्योहार जल्द आने वाला है। ऐसे में इस त्योहार की रौनक अभी से ही देखने को मिल रही है। बता दें कि होली को लेकर ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Khesari Lal Yadav Holi Special Song Rang Dalala Pe Kahe Bhagelu: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी है। हाल ही में होली को लेकर एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है, साथ हो वो इसमें एक्टिंग करते भी दिखाई दे रहे हैं। गाना रंग डाले पर काहे भागेलु में खेसारी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। खेसारी का ये गाना होली पर खूब धूम मचाने वाला है। वहीं इस गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। जबकि इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने दिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। किसी भी शादी या फंक्शन उनके गाने खूब सून जाते हैं। 

अगली खबर