भोजपुरी की हसीन अदाकाराओं में शुमार होती है गुंजन पंत, देखें उनकी खूबसूरती तस्वीरें

Gunjan Pant photo: गुंजन पंत भोजपुरी की अदाकाराओं में शुमार होती है। वह सोशल मीडिया पर भी अपने पोस्ट को लेकर पोपुलर है।

Bhojpuri film actress Gunjan Pant
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री गुंजन पंत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गुंजन पंत भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा हैं
  • वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखती हैं
  • वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं

नई दिल्ली: गुंजन पंत भोजपुरी की वरिष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। इन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। साल 2018 में 'एक्शन क्वीन मधुबाला का रिवेंज' काफी लोकप्रिय हुआ। 'पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'इश्क बड़ा बेदर्दी है' फिल्मों ने इन्हें विशेष पहचान दी है।भोजपुरी सिनेमा में अपने करीब 10 वर्षों के करियर में गुंजन पंत ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाली गुंजन ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इन्होंने अपने अभिनय के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है। 

दरअसल, गुंजन का सपना डॉक्टर बनने का था लेकिन अभिनेत्री बनने के सवाल पर वह कहती हैं कि सिनेमा से कैसे जुड़ गईं उन्हें खुद इसका पता नहीं चला।

साल 2008 में गुंजन जब भोजपुरी सिनेमा से जुड़ीं तो उन्हें भोजपुरी नहीं आती थी, उन्हें यहां तक पता नहीं था कि यह भी एक भाषा है। 

लेकिन भोजपुरी फिल्में मिलने के बाद उन्होंने इसे सीख लिया। गुंजन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के अलावा उन्होंने कुछ पुराने वीडियो भी शेयर किए हैं। इन वीडियो में वह ऐक्टिंग करती हुई दिख रही हैं।


 

अगली खबर