Tata Punch EV से लेकर Mahindra Scorpio N तक इन कारों के फेसलिफ्ट मॉडल लेंगे मार्केट में एंट्री, चेक करें लिस्ट
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 6, 2026, 04:21 PM IST
2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार कई पॉपुलर कारों के फेसलिफ्टेड वर्जन की एंट्री को लेकर खास होगा, जिसमें Tata Punch EV, Maruti Brezza, Mahindra Scorpio N जैसे प्रमुख मॉडल शामिल हैं, जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ तैयार हैं।
इन गाड़ियों के आ रहे फेसलिफ्ट मॉडल (Photo: Brands)
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 2026 में लॉन्च और अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल्स के साथ एक बेहद रोमांचक साल बनने जा रहा है। कई पॉपुलर कारें और SUVs के फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में एंट्री लेने जा रहे हैं। इन अपडेटेड मॉडल्स के साथ ग्राहकों को बेहतर डिजाइन, फीचर्स और तकनीकी अपग्रेड मिलेंगे। Tata Punch EV से लेकर Mahindra Scorpio N तक कई पॉपुलर कार और एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल इसी साल पेश किए जाएंगे। आइए जल्दी से जान लेते हैं ये कौन-से मॉडल हैं-
Tata Punch EV
लिस्ट में पहला नाम Tata Punch EV के फेसलिफ्ट मॉडल का है। इस ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल फरवरी में पेश होने जा रहा है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक SUV के मौजूदा EV अवतार को नए डिजाइन और अपडेट्स के साथ पेश करेगी, जिससे यह और अधिक आकर्षक दिखेगी। इस फेसलिफ्ट मॉडल में 45kWh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Maruti Brezza
लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम Maruti Brezza का है। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV को फीचर और मैकेनिकल अपग्रेड मिलने जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह Level 2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी सिस्टम और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे अपडेट के साथ लाई जा सकती है, जिससे परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।
Hyundai Exter और Verna
Hyundai ने भारत में दोनों मॉडलों Exter और Verna की टेस्टिंग शुरू कर दी है। 2026 Verna में Hyundai का नया ग्लोबल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें नया फ्रंट एंड और बेहतर इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। वहीं, Exter फेसलिफ्ट में रिवाइज्ड ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं। हालांकि, इंजन ऑप्शंस में किसी तरह के बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
Skoda Kushaq और Slavia
Skoda अगले महीने मार्च में अपडेटेड Kushaq को लॉन्च करने जा रही है, जिसके बाद जल्द ही Slavia फेसलिफ्ट भी पेश किया जाएगा। Kushaq में इंजन ऑप्शंस पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन अब इसमें नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है। SUV को तीन नए कलर ऑप्शन, पैनोरमिक सनरूफ, नया डिजिटल डिस्प्ले और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी मिलेंगे। Slavia फेसलिफ्ट में भी इसी तरह के अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।
Mahindra Scorpio N
फेसलिफ्टेड Scorpio N को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह SUV इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसमें फ्रंट डिजाइन को नया रूप दिया जा सकता है। इंटरियर में अपडेट्स के तहत बड़ी इनफोटेनमेंट स्क्रीन, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
