कार नहीं, चलता-फिरता 'कवच' हैं ये गाड़ियां! भारत की टॉप 5-Star रेटेड कारों की चेक करें लिस्ट
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 9, 2026, 01:56 PM IST
5-star safety rated cars in India: आज के समय में कार खरीदते समय सेफ्टी हर ग्राहक के लिए पहली प्राथमिकता बन चुकी है। भारत में कई Made-in-India कारें अब Global NCAP और Bharat NCAP के उच्च सुरक्षा मानकों पर खरी उतर रही हैं। ऐसी कारें परिवार और रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए भरोसेमंद विकल्प साबित होती हैं।
5 Star Global NCAP Rating Cars (Brands)
5-star safety rated cars in India: भारत में तैयार कारें अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपने इंजीनियरिंग और बिल्ड क्वालिटी के लिए पहचानी जाती हैं। कई मॉडल्स ने Global NCAP और Bharat NCAP के सबसे उच्च सुरक्षा मानकों को पूरा किया है। इनमें महिंद्रा से लेकर टाटा तक की कारें शामिल हैं। ये कारें न केवल अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए पसंद की जाती हैं , बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी ग्राहकों का पसंदीदा विकल्प बनती हैं। हम यहां भारत में निर्मित 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली कारों के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं-
Tata Safari
Tata Safari को Global NCAP की ओर से वयस्क और बच्चों की सुरक्षा दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और लेवल 2 ADAS जैसी प्रमुख सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं।इन सभी सुरक्षा सुविधाओं और हाई रेटिंग के कारण Tata Safari उन SUV/car खरीदारों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनती है, जो सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। यह मॉडल 13.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Victoris
Maruti Suzuki Victoris ने भी वयस्क और बच्चों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। यह मारुति का पहला मॉडल है, जिसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स शामिल हैं। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और 6 एयरबैग जैसी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं। मारुति की यह गाड़ी भारत में सेफ्टी‑सेंसिटिव खरीदारों के लिए एक आकर्षक और भरोसेमंद विकल्प बनती है। इसका एक्स-शोरूम मूल्य 10.49 लाख रुपए है।
Mahindra Scorpio-N
Mahindra Scorpio-N ने भी Global NCAP के क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के तहत वयस्क सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। यह रेटिंग बताती है कि Scorpio‑N क्रैश‑टेस्ट स्थिति में अपने यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने में सक्षम है। इस SUV में डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट एवं डिसेंट कंट्रोल जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपए है।
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire ने वयस्क सुरक्षा के लिए 5-स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पैदल यात्री सुरक्षा जैसी सुविधाएं स्टैंडर्ड रूप से दी गई हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.26 लाख रुपए पड़ती है।
Tata Harrier
Tata Harrier ने भी Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त की है, जो इसे सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले खरीदारों के लिए एक भरोसेमंद SUV बनाती है। इस SUV ने वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी दोनों कैटेगरी में शानदार स्कोर किए हैं। इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स भी शामिल हैं और इसकी कीमत 12.89 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए से शुरू होती है।
