ऑटो न्यूज़

Punch EV Facelift 2026: क्या टाटा फिर से रचेगा इतिहास? किन बदलावों के साथ आ सकता है नया अवतार

टाटा मोटर्स ने हाल ही में Punch SUV का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। internal combustion engine (ICE) model में अपग्रेड के बाद इस गाड़ी के electric powertrain version को अपडेट करने जा रहा है। Tata Punch EV का Facelift मॉडल इसी महीने फरवरी में पेश होने जा रहा है।

Punch EV Facelift 2026

Punch EV Facelift 2026 इसी महीने लेगी एंट्री (Photo: tata motors)

Tata Punch EV Facelift 2026: टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन इसी महीने भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह नया अपडेटेड EV मॉडल डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में मौजूदा Punch EV से एक लेवल बेहतर एक्सपीरियंस देने के रूप में खास होगा। इसे Punch का अधिक मॉडर्न मॉडल बताया जा रहा है।

एक्सटीरियर

Tata Punch EV फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर लुक को लेकर उम्मीद है कि यह Punch के ICE (पेट्रोल/सीएनजी) फेसलिफ्ट मॉडल से प्रेरित होगा। जैसा कि उसके लेटेस्ट ICE एडिशन में देखा गया बदलाव है। इससे Punch EV फेसलिफ्ट की डिजाइन लैंग्वेज और भी प्रीमियम और आकर्षक दिखेगी।

डिजाइन और स्टाइल

विशेष रूप से Punch EV फेसलिफ्ट में कुछ ही बदलाव पेश किए जाने की उम्मीद है, लेकिन यह मौजूदा मॉडल के मुकाबले और मॉडर्न स्टाइल एलिमेंट्स के साथ आएगा। इसका फ्रंट फेसिया और रियर डिजाइन, Punch EV की मॉडर्न डिजाइन थीम को बरकरार रखते हुए कुछ बदलाव दिखा सकता है जो एसयूवी को अधिक बोल्ड स्ट्रीट प्रेजेंस देगा।

फीचर्स और प्रीमियम टच

कंपनी संभवतः नई Punch EV फेसलिफ्ट में बेहतर इंटीरियर, टेक्नोलॉजी फीचर्स, एडवांस्ड कनेक्टिविटी और अधिक स्मार्ट सुविधाएं दे सकती हैजैसे बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, स्मार्ट ड्राइवर असिस्टेंस और बेहतर सेफ्टी सिस्टम। अभी तक टाटा मोटर्स की तरफ से आधिकारिक फीचर लिस्ट सामने नहीं आए हैं, लेकिन बाजार में उम्मीद की जा रही है कि यह EV में Punch EV के बेहतरीन अनुभव को और आगे ले जाने वाले बदलाव के साथ आएगी।

पावर और रेंज

Punch EV फेसलिफ्ट में मौजूदा बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन का ही इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जिसकी रेंज और परफॉर्मेंस पहले जैसी मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि अंतिम तकनीकी स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही क्लियर होंगे।

लॉन्च प्लान और उम्मीदें

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2026 के आसपास Punch EV फेसलिफ्ट की लॉन्च की बात सामने रखी है, लेकिन आधिकारिक लॉन्च तारीख और कीमत का डिटेल्स अभी अंतिम रूप में जारी नहीं हुई है। इससे पहले Punch के ICE फेसलिफ्ट मॉडल को भी 2026 की शुरुआत में पेश किया गया था, जिससे उम्मीद है कि EV वर्जन भी इसी समय‑सीमा में डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।

EV सेगमेंट में गेम‑चेंजर होगी साबित

भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्केट तेजी से विकसित हो रहा है। Punch EV फेसलिफ्ट, नए डिजाइन अंदाज और फीचर्स के साथ, टाटा की EV रेंज को और अधिक मजबूत करने में मदद करेगा और ग्राहकों को एक पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV विकल्प देगा।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article