Next-Gen Fortuner: पुरानी वाली से होगी कितनी अलग? क्या मिलेंगे वो फीचर्स जिनका सबको इंतजार
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 12, 2026, 11:21 AM IST
Next-Gen Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार में अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है। अब जब नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल की चर्चा तेज है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस एसयूवी के किन फीचर्स में बड़ा बदलाव करेगी।
नेक्स्ट-जेन Fortuner किन खूबियों के साथ आएगी (Photo: toyota bharat)
Toyota Fortuner भारत में प्रीमियम SUV सेगमेंट का एक बेहद लोकप्रिय नाम है, जिसकी टफ रोड-प्रेजेंस, भरोसेमंद इमेज और शानदार ऑफ-रोड क्षमता ने इसे ग्राहकों के बीच खास पहचान दी है। 2026 Hilux की ग्लोबल रिलीज के साथ नेक्स्ट-जेन Fortuner भी काफी नजदीक दिख रहा है। हालांकि Fortuner काफी सफल SUV है, लेकिन 2026 में नेक्स्ट-जेनरेशन Fortuner के आने की उम्मीदों के बीच सवाल यह भी उठता है कि टोयोटा इसमें कौन-से नए बदलाव करेगा और कौन-सी बातें पहली जैसी रह सकती हैं।
Fortuner की टफ रोड प्रेजेंस
Fortuner की टफ रोड प्रेजेंस और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस ही इसके सबसे बड़े प्लस पॉइंट्स हैं। इसकी Muscular बॉडी और पहचान ही इसे सड़क पर अलग बनाती है। ऐसे में कंपनी से उम्मीद की जा रही है कि नेक्स्ट-जन मॉडल में Fortuner की टफ रोड प्रेजेंस को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।
रियर एक्सल, लॉकिंग डिफरेंशियल और लैडर-फ्रेम चेसिस
Fortuner की रियर एक्सल और लॉकिंग डिफरेंशियल सेट-अप एसयूवी की ऑफ-रोड क्षमता को मजबूत बनाते हैं। ऑफ-रोड प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण फीचर है, जिसे भविष्य में भी बनाए रखा जा सकता है। इसी तरह इसका लैडर-फ्रेम चेसिस भी SUV की पावरफुल और स्टेबल स्ट्रक्चर का आधार है, जो अधिक भार उठाने और कठिन रास्तों पर यात्रा को लेकर भरोसेमंद है।
डैशबोर्ड-माउंटेड कपहोल्डर्स
इसके अलावा Fortuner में जो छोटे-छोटे डैशबोर्ड-माउंटेड कपहोल्डर्स AC वेंट के पास होते हैं, वे भी बेहद काम के और प्रैक्टिकल हैं। इन्हें काफी पसंद किया जाता है और इन्हें अगले एडिशन में देखे जाने की उम्मीद है।
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Fortuner का पुराना और स्लो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आज के प्रतिस्पर्धी SUV में फीचर-सेट के मुकाबले पीछे रह जाता है। नया स्क्रीन सिस्टम, बेहतर UI और तेज रिस्पांस इसके प्रीमियम एक्सपीरियंस को बढ़ा सकता है।
वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay
आजकल की कारें वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती हैं, लेकिन Fortuner में अभी भी वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay मिलता है। 2026 में यह फीचर पेश किया जा सकता है, खासकर 40 लाख से ऊपर के प्राइस टैग वाली SUV में यह सुविधा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
360-डिग्री कैमरा
एक और आवश्यक बदलाव यह है कि Fortuner में 360-डिग्री कैमरा अब स्टैंडर्ड हो सकता है। इतनी बड़ी SUV को पार्क करना और नेविगेट करना अक्सर चुनौतिपूर्ण होता है और 360° कैमरा इससे बेहद मदद करता है।
हेवी स्टेयरिंग
Fortuner का हेवी स्टेयरिंग (विशेषकर कम स्पीड पर) कुछ ग्राहकों के लिए परेशानी बनता है। नामी प्रतिद्वंदियों की तुलना में इसे थोड़ा हल्का और यूजर-फ्रेंडली बनाया जा सकता है।
