Honda Dio 125 X-Edition का लुक जीत लेगा दिल, 88,000 रुपए से कम कीमत; जानें फीचर्स
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 6, 2026, 10:23 AM IST
अगर आप Honda Dio 125 के भरोसेमंद परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं तो आपको Honda Dio 125 X-Edition भी खूब पसंद आने वाला है। यह स्पोर्टी और प्रीमियम लुक के साथ आता है। यह स्कूटर क्लासिक फीचर्स के साथ स्पोर्टियर अपील और वैल्यू-प्राइस पॉइंट के बेहतर बैलेंस को पेश करता है, जो खास तौर पर शहर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया है।
Honda Dio 125 X Edition में क्या मिलेगा खास (Photo: Honda)
Honda Dio 125 X-Edition: अगर आप भी एक नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Honda Dio 125 X-Edition के फीचर्स पर एक नजर डाल सकते हैं। यह Dio 125 का एक नया वेरिएंट है, जिसे Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने हाल ही में पेश किया है।इस स्कूटर की कीमत की बात करें तो इसे 87,733 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लाया गया है। Dio 125 मॉडल पर बेस्ड यह नया स्कूटर कुछ नए कॉस्मैटिक अपडेट के साथ लाया गया है।
डिजाइन और स्टाइल अपडेट
सबसे बड़ा बदलाव X-Edition में इसका डुअल-टोन पेंट जॉब है, जिसमें खूबसूरत ब्लू और ग्रे रंग का कॉम्बिनेशन मिलता है और रेड एसेन्ट्स इसे स्पोर्टियर लुक देते हैं। साथ ही, इस स्कूटर में कॉन्ट्रास्टिंग रेड अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो स्टाइल को और उभारते हैं। ये अपडेट देखने में साधारण Dio 125 से बिल्कुल अलग और आकर्षक दिखते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
तकनीकी तौर पर Dio 125 X-Edition स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसमें वही 123.9 cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 8.3 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसी इंजन के साथ यह स्कूटर रोजमर्रा की सिटी राइडिंग के लिए पर्याप्त शक्ति और संतुलित माइलेज प्रदान करता है। स्कूटर को लेकर चेसिस, सस्पेंशन और मैकेनिकल सेट-अप भी पहले की तरह ही बनाये रखे गए हैं, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
X-Edition में TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्पीड, फ्यूल लेवल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाता है। हालांकि, यह वेरिएंट Bluetooth कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता है, जिससे कॉल/नोटिफिकेशन अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स नहीं मिलते, ये फंक्शन केवल H-Smart टॉप वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
कीमत तुलना और कॉम्पिटिशन
87,733 रुपए की कीमत X-Edition को स्टैंडर्ड Dio 125 की तुलना में लगभग 1,000 रुपए अधिक है, लेकिन यह H-Smart टॉप वेरिएंट की तुलना में लगभग 3,950 रुपए सस्ता है। यानी ग्राहकों को थोड़े से अधिक स्टाइल के साथ अच्छे वैल्यू-फॉर-मनी स्कूटर का विकल्प मिलता है। इस सेगमेंट में Dio 125 X-Edition का मुकाबला TVS Ntorq 125, Suzuki Avenis, Yamaha RayZR 125 Hybrid और Hero Xoom 125 जैसे स्कूटर्स से होगा।
