ऑटो न्यूज़

हवा में उड़कर ऑफिस पहुंचेंगे आप! दिल्ली-NCR में एयर टैक्सी लाएगी ट्रैवल क्रांति

Air Taxi: दिल्ली-NCR में एयर टैक्सी सर्विस भविष्य में लाई जा सकने वाली योजना है, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक जाम, समय की बचत और हवाई यात्रा के नए विकल्प पेश करना है। अगर इसे सफलतापूर्वक लागू किया जाता है तो यह यात्रियों के रोजमर्रा के सफर को न केवल तेज बल्कि अधिक स्मार्ट और आधुनिक तरीके से पूरा करने में मदद करेगा।

Air Taxi

Air Taxi (AI Generated Image)

Air Taxi: दिल्ली-NCR के लाखों यात्रियों को रोजाना सड़कों पर ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या का समाधान करने के लिए एयर टैक्सी सर्विस (Air Taxi) को लेकर एक बड़ा प्रस्ताव सामने आया है। उद्योग संगठन Confederation of Indian Industry (CII) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में एयर टैक्सियां दिल्ली-NCR के ऊपर से उड़ान भरते हुए घंटों के सफर को मिनटों में पूरा करने की क्षमता रख सकती हैं, जिससे शहर में रहने वाले लोगों को सड़क पर लगे जाम से निजात मिलेगी।

घंटों का सफर मिनटों में होगा तय

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि Delhi-NCR के सबसे बिजी कॉरिडोर गुरुग्राम-दिल्ली-नोएडा में एयर टैक्सी सेवा जारी होने पर एक घंटे से भी अधिक का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। एयर टैक्सी सर्विस से न केवल ऑफिस और घर के बीच की दूरी का समय घटेगा, बल्कि वातावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि कम सड़क यातायात का मतलब कम वाहन उत्सर्जन और कम प्रदूषण होगा।

छतों का वर्टिपोर्ट के रूप में इस्तेमाल

यह योजना NCR के इमारतों की छतों को वर्टिपोर्ट (vertiport) के रूप में इस्तेमाल करने के प्रस्ताव पर आधारित है। वर्टिपोर्ट इमारतों की छतों पर बनाकर यात्रियों के लिए एयर टैक्सी ड्रॉप-ऑफ और पिक-अप पॉइंट बनाए जा सकते हैं, जिससे एयर टैक्सी की सिटी-फ्रेंडली इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा सके।

आपातकालीन सेवाओं में भी इस्तेमाल

रिपोर्ट यह भी सुझाव देती है कि एयर टैक्सी सर्विस केवल ऑफिस जर्नी तक सीमित नहीं रहेंगी। इन्हें आपातकालीन सेवाओं और खासकर एयर एम्बुलेंस के रूप में मेडिकल ट्रांसपोर्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे अस्पतालों और इमरजेंसी सेंटरों के बीच दूरी ज्यादा तेजी से तय की जा सकेगी, जो जीवन-रक्षक सेवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

योजना को लेकर चुनौतियां भी

हालांकि इस योजना के लिए कुछ चुनौतियां भी हैं, जैसे इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) टेक्नोलॉजी, एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट, शहरी हवाई क्षेत्र की नियमन आवश्यकताएं और DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मान्यता प्राप्त करना। इन सभी पहलुओं पर काम कर ही एयर टैक्सी को व्यावसायिक रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article