ऑटो न्यूज़

सड़कों पर फिर मचेगा गदर! नए अवतार और किलर कलर्स में डीलरशिप पहुंची 2026 KTM 200 Duke

KTM ने भारतीय बाजार के लिए अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक 2026 KTM 200 Duke का अपडेटेड वर्जन पेश करने की तैयारी कर ली है। नए रंग और स्टाइलिंग अपडेट्स के साथ यह बाइक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप्स पर पहुंचने लगी है।

2026 KTM 200 Duke

सड़कों पर गदर मचाने आ रही 2026 KTM 200 Duke (image credit: Dev Mtr - YouTube)

2026 KTM 200 Duke: शहर और हाईवे दोनों में आकर्षक, स्पोर्टी और मजेदार राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। KTM 200 Duke 2026 एक नए लुक के साथ भारत के डीलरशिप्स में पहुंचना शुरू हो गई है। हालांकि अभी इसके ऑफिशियल लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है।

नया Atlantic Blue कलर स्कीम

इस बार इस बाइक का नया Atlantic Blue कलर स्कीम आपको आकर्षित कर सकता है, जिसमें ब्लू बॉडीवर्क के साथ ऑरेंज एक्सेंट्स को जोड़ा गया है। बाइक पर ब्रांडिंग व्हाइट में दिखती है और ब्लैक फिनिश वाले अलॉय व्हील्स बाइक की ओवरऑल प्रेजेंस को उभारने का काम करते हैं।

बाइक के हार्डवेयर अपडेट्स

KTM 200 Duke 2026 में कुछ महत्वपूर्ण हार्डवेयर अपडेट्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे पहले के मॉडल से थोड़ा बेहतर बनाते हैं। अब इस बाइक में लाइटर 5-स्पोक अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो बड़े KTM मॉडल्स से लिए गए हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा 320 mm का बड़ा फ्रंट डिस्क ब्रेक इस्तेमाल होता है (पहले 300 mm था), जिससे ब्रेकिंग पावर में सुधार होता है। बाइक में डुअल-चैनल ABS और SuperMoto ABS मोड भी मिलता है, जो अधिक डायनेमिक राइडिंग के लिए मदद करता है।

सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव

बाइक के सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किए गए हैं। पहले 43 mm के फ्रंट फोर्क्स थे, जिन्हें अब 37 mm WP Apex अपसाइड-डाउन यूनिट्स से बदल दिया गया है। इसके अलावा नई ग्रैब रेल और रियर फुटपैग्स भी जोड़े गए हैं, जो पिलियन के आराम को बेहतर बनाते हैं। पिछले मॉडल के 150 सेक्शन रियर टायर की जगह अब 140 सेक्शन टायर दिया गया है, जो बाइक को हल्का और बेहतर हैंडलिंग एक्सपीरियंस देता है।

बाइक का इंजन और टेक्नोलॉजी

इंजन वाला भाग 200 Duke में बिना किसी बदलाव के लाया जा रहा है। इसमें 199 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड यूनिट लगी है, जो लगभग 25 PS की पावर और 19.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जुड़ा है। KTM ने इस मॉडल में क्विकशिफ्टर जैसे एडवांस फीचर नहीं दिए हैं, जिससे यह बाइक परफॉर्मेंस-फोकस्ड वाली बनी रहती है। 2026 KTM 200 Duke में TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी टेक्नोलॉजी फीचर्स पहले जैसे ही जारी हैं, लेकिन क्रूज कंट्रोल या ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस इलेक्ट्रॉनिक एड्स नहीं मिलते हैं। इसका मतलब है कि KTM इस बाइक को परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस पर ध्यान केंद्रित रखते हुए पेश कर रहा है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article