मेष Mar 21 - Apr 20
गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।
वृषभ Apr 21 - May 20
गणेशजी आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी की मजाक- मस्खरी करने में खिसकने की परिस्थिति का निर्माण होगा। गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक उन्मत्तता बहुत सी समस्याएँ पैदा कर सकती है। इसलिए वह अंकुश में रहे, इसलिए उसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।
मिथुन May 21 - Jun 21
गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख- शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ- प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
कर्क Jun 22 - Jul 22
आज शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव होगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। शहर में मानहानि न हो उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई मुसीबत खड़ी होने की संभावना है। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा का शिकार बनना पड़ेगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
सिंह Jul 23 - Aug 23
गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे। पड़ोसी और भाई- बंधुओं के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। प्रेमपूर्ण सम्बंध की गहनता का परिचय होगा। आर्थिक लाभ होगा।
कन्या Aug 24 - Sep 23
द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएँगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचने की गणेशजी की सलाह है। प्रवास की संभावना है। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
तुला Sep 24 - Oct 23
गणेशजी कहते हैं कि वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। दांपत्य जीवन में निकटता अनुभव होगा।
वृश्चिक Oct 24 - Nov 22
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अथवा लाभ होगा। आमोद- प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट- कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। आफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।
धन Nov 23 - Dec 21
प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रो, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।
मकर Dec 22 - Jan 20
व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। गणेशजी का आशीर्वाद पूर्णतः आपके साथ है।
कुंभ Jan 21 - Feb 18
गणेशजी बताते हैं कि आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। उसी तरह प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आय उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेशगमन की संभावनाएँ पैदा होंगी तथा विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों की चिंता रहेगी।
मीन Feb 19 - Mar 20
आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे।
मेष Mar 21 - Apr 20
यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको नौकरी में लाभ होगा। अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस करने वालों को विदेश से भी लाभ की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र के लिए इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद रहेगी। शेयर बाजार और दलाली के काम में भी लाभ होगा। हालांकि भागीदारी के काम में नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह वेतन में वृद्धि या प्रोजेक्ट में बदलाव भी संभव है। आप अभी से विदेश जाने का प्रयास शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। जहां तक फैमिली और लव मैटर्स की बात है, तो आप शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपका जीवन सुखी और आनंदमयी रहेगा। मामा के परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिजनों की परेशानी से सप्ताह के आखिरी में चिंता हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सप्ताह का दूसरा चरण लाभदायी होगा। ...थोड़ा
...औरवृषभ Apr 21 - May 20
सप्ताह के पहले चरण की अपेक्षा सप्ताह का दूसरा चरण आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस सप्ताह आप भविष्य की योजनाओं में ज्यादा ध्यान लगाने वाले हैं। कार्यस्थल पर भी आपके पास महत्वपूर्ण काम रहेगा। आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए इस सप्ताह जरूरी मेहनत नहीं कर पाएंगे। बिना प्लानिंग के किए गए काम का फल आपको मध्यम ही मिलेगा। ऐसे में योजना बनाकर काम करना बेहतर रहेगा। खुद की समस्या को हल करने के लिए आपको इस सप्ताह अपने मित्रों और परिजनों का सहयोग लेना पड़ सकता है। दूसरों के सहयोग से किए काम पूरे हो पाएंगे। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए भी यह सप्ताह मध्यम ही साबित होगा। इस सप्ताह आप मेहमानों की आवभगत में ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। धार्मिक काम के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं। सप्ताह के दूसरे चरण में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्घि होगी। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह थोड़ी परेशानी हो सकती है। बाहर खाने से दिक्कत हो सकती है। ...थोड़ा
...औरमिथुन May 21 - Jun 21
यह सप्ताह आपके लिए अपेक्षाकृत बेहतर साबित होने जा रहा है। नौकरी या बिजनेस मीटिंग को लेकर कोई यात्रा हो सकती है। ऑफिस में कोई दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति से आपको खुशी भी मिल सकती है। अधिकारी भी आपके कार्यों से खुश हो सकते हैं। बिजनेस में भागीदारी से आपको लाभ होगा। पिता की ओर से भी आपको लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह जमीन और जायदाद संबंधी काम आसानी से पूरे होंगे। विदेश जाने संबंधी इच्छा फिर से हो सकती है। किसी अनावश्यक खर्च के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए समय अनुकूल है, लेकिन पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रीत करने में शुरुआत में दिक्कत होगी। इस सप्ताह घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। वैसे आपको अपने लोगों से बातचीत और अनजान लोगों से रिश्ते बनाने में सावधानी बरतने की जरूरत है। अविवाहितों का विवाह पक्का हो सकता है। हेल्थ की बात करें, तो आपको बाहर खाने-पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ...थोड़ा
...औरकर्क Jun 22 - Jul 22
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का दूसरा चरण अपेक्षाकृत बेहतर साबित होगा। नौकरी या व्यवसाय के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मीटिंग में लाभ हो सकता है। इस सप्ताह दलाली या कमिशन के काम से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। बीमा एंजेट, ब्याज, रिकवरी आदि का काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। आप बिजनेस को बढ़ाने का सोच सकते हैं। इस सप्ताह कोई आकस्मिक खर्च आपको परेशानी दे सकता है। भागीदारी के काम में भी नुकसान संभव है। विद्यार्थियों की बात करें तो दोस्तों के साथ बाहर घूमने के कारण पढ़ाई का शेड्यूल बिगड़ सकता है। जहां तक रिश्तों की बात है, तो घर में किसी तरह के मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। सगे-संबंधियों से मुलाकात संभव है। अविवाहितों के विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। हेल्थ की बात करें, तो इस सप्ताह कंधे का दर्द हो सकता है। आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। ...थोड़ा
...औरसिंह Jul 23 - Aug 23
इस सप्ताह सभी काम सोच-विचार कर करें। ऑफिस या बिजनेस दोनों ही जगह विरोधी सक्रिय रहने वाले हैं। हालांकि आप विरोधियों को जवाब देने के काबिल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अधिकारियों के प्रसन्न रहने से आपके पक्ष में वातावरण रहेगा। सरकार या बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहने वाले हैं। किसी छोटी यात्रा या बिजनेस मीटिंग पर जा सकते हैं। इस सप्ताह घर के लिए किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार से भी आपको फायदा होने वाला है। पुराने शेयर के अच्छे दाम मिल सकते हैं। धार्मिक काम में भी धन खर्च होगा। विद्यार्थियों को रिसर्च के काम में सफलता मिल सकती है। गृहस्थजीवन में भी वातावरण खुशी का रहने वाला है। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और पुत्र का सहयोग रहने से भी आप खुश रहेंगे। वाहन चलाने और इलेक्ट्रॉनिक आइटम का उपयोग करने में आपको सावधानी रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा। ...थोड़ा
...औरकन्या Aug 24 - Sep 23
इस सप्ताह प्रोफेशनल मामलों में आपको विशेष रूप से गंभीर होने की जरूरत है। व्यापार-व्यवसाय में आंतरिक मतभेद से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के दूसरे चरण में प्रोफेशनल मामलों में दिन अच्छे रहने वाले हैं। ऑफिस और व्यवसाय स्थल पर आपको दूसरों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह किसी बीमारी पर पैसा खर्च हो सकता है। यात्रा पर भी पैसा खर्च हो सकता है। संपत्ति के कामकाज में थोड़ी मुश्किल आने वाली है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कॉलेज और स्कूल के असाइनमेंट्स आसानी से पूरे कर पाएंगे। किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद करना चाहिए। रिश्तों की बात करें, तो कुंटुंब में सुख शांति बनी रहेगी। मामा पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे बने रहेंगे। प्रिय पात्र के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी। इस सप्ताह शरीर में ताजगी महसूस करेंगे। हालांकि किसी अनजान डर से आप परेशान भी रहेंगे। समय पर भोजन नहीं करने से स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। पेट संबंधी कोई पुराने रोग उभर सकते हैं। ...थोड़ा
...औरतुला Sep 24 - Oct 23
यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए औसत रूप से अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आप पूरी तरह से आध्यात्म के रंग में रंगे हो सकते हैं। आप सत्संग, भजन आदि में भाग लेंगे। किसी धार्मिक पुस्तक का अध्ययन भी शुरू कर सकते हैं। जनसेवा के काम में आपको आनंद मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। किसी अच्छे प्रोजेक्ट में लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। विरोधियों की हर चाल आपके सामने नाकाम साबित होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय बेहतर है। पढ़ाई में उनका मन लगेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस सप्ताह गृहस्थजीवन सुखमय रहेगा। आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने व्यवहार से दूसरों को आकर्षित करने में सक्षम हो सकेंगे। किसी प्रिय पात्र के साथ आप बाहर खाने, फिल्म देखने या फिर शॉपिंग का कार्यक्रम बना सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो घर में किसी बड़े का स्वास्थ्य आपको चिंता में डाल सकता है। ...थोड़ा
...औरवृश्चिक Oct 24 - Nov 22
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होने जा रहा है। आप में निर्णय शक्ति का आभाव रहेगा। किसी विशेष चर्चा में आप कमजोर साबित हो सकते हैं। ज्यादा दौड़धूप के कारण आपको थकावट महसूस होगी। किसी अन्य स्रोत से आय हो सकती है। विचारों में दृढ़ता लाने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में ज्यादा नहीं लगेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो भाई-बंधुओं के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक सदस्यों के साथ बाहर जाने का भी कार्यक्रम बन सकता है। अन्य लोगों के साथ भी आपके संबंध सामान्य ही बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात पर विवाद हो सकता है। इस सप्ताह ज्यादातर समय आपको मौन रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपका शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। हालांकि घर में किसी बड़े की तबियत बिगड़ने से आप चिंता में रहेंगे। दौड़धूप ज्यादा करना होगा, इससे आपको थकावट महसूस होगी। ...थोड़ा
...औरधन Nov 23 - Dec 21
यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस सप्ताह आप आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे में आपका ध्यान रहेगा। व्यावसायिक काम में सरकारी हस्तक्षेप रहने से आपके कई कार्यों में विलंब होगा। कोर्ट कचहरी के काम में आपको नुकसान हो सकता है। सप्ताह के आखिरी चरण में ऑफिस और व्यवसाय में आपका वर्चस्व रहेगा। सप्ताह के बीच में सफलता कम मिलेगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए भी यह समय बेहतर साबित होने जा रहा है। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। पुत्र, पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। परिवार में किसी से विवाद होने पर अशांति बनी रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाने की आपको सलाह दी जाती है। गृहस्थजीवन में किसी बात पर विवाद से आपको नुकसान हो सकता है। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपका मन अशांत रहेगा और इससे आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगेगा। ...थोड़ा
...औरमकर Dec 22 - Jan 20
यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर बेहतर साबित होने जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए प्रयास से आपको फायदा मिलेगा। नौकरी-धंधे में भी लाभ होगा। आपके द्वारा किए गए काम से आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी आपको लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह उनका पढ़ाई में मन लगेगा। वे कोर्स को पूरा करने की ओर ध्यान केन्द्रीत करेंगे। परिवार और संबंधों की बात करें, तो परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। सप्ताहांत में दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से आप हर काम को सफलता से कर पाएंगे। आपको इस अच्छे समय का बेहतर उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं, इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ...थोड़ा
...औरकुंभ Jan 21 - Feb 18
यह सप्ताह आपके लिए बहुत बेहतर तो नहीं, लेकिन ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह आप नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। इस समय धीरे-धीरे अपने काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आप अपनी आत्मा की आवाज सुनकर काम करें, तो लक्ष्य को पूरा करने में सफल हो सकेंगे। इस सप्ताह मेहनत के बलबूते ही आप पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना होगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपको मेहनत का उचित परिणाम मिलने में थोड़ी मुश्किल आएगी। इस सप्ताह आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। आप बीमा पॉलिसी या किसी लंबी अवधि के प्रोजेक्ट में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए ध्यान का सहारा लेना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। हालांकि परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। सप्ताह के आखिरी में काम की अधिकता के कारण आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। ...थोड़ा
...औरमीन Feb 19 - Mar 20
यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। वैसे आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। इस सप्ताह कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ की संभावना भी दिख रही है। कार्यस्थल पर आपकी छवि सुधरेगी। आप आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। इस सप्ताह आप तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। आपको विशेष प्रकार की एनर्जी का अनुभव होगा। आपको काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। अच्छे गुणों के कारण आप इस सप्ताह कई पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। साथ काम करने वाले लोग भी आपका टारगेट पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रीत कर आगे बढ़ने की जरूरत है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सप्ताह के बीच में परिवार और दोस्तों का विशेष सहयोग मिलेगा। सप्ताह के आखिरी में परिवार को ज्यादा समय दें। उन पर अनावश्यक तनाव का बोझ ना डालें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह सप्ताह चिंताजनक रहेगा। घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी आपका मन उदास हो सकता है। ...थोड़ा
...औरमेष Mar 21 - Apr 20
मेष राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। साहित्य, लेखन और संगीत में भी आपकी रुचि रहेगी। आपकी भाग्यवृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी मेहनत के जरिए आप विरोधियों को बेहतर तरीके से जवाब दे सकेंगे। आप अच्छे भोजन और नए वस्त्रों की खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं। आपको बेहतर धन की भी प्राप्ति होगी, लेकिन खर्च पर अंकुश नहीं होने से आपका मन खिन्न रहेगा। इस महीने किसी गैरजरूरी वाद-विवाद में न उलझना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो यह माह उनके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में भी उनका मन लगेगा। फैमिली और लव मैटर्स की बात करें, तो घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। महिला मित्रों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि क्रोध पर काबू न करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। जहां तक हेल्थ की बात है, तो इस माह आपका स्वास्थ कुल मिलाकर बेहतर रहेगा। ...थोड़ा
...औरवृषभ Apr 21 - May 20
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह महीना औसत साबित होगा। हालांकि महीने के दूसरे चरण में स्थिति में परिवर्तन जरूर होगा। आप इस महीने अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का प्रयास करेंगे। खुद को व्यस्त रखने की भी कोशिश करेंगे। हालांकि दौड़-धूप और प्रयास के बावजूद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। हालांकि दूसरे चरण में थोड़ा सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलेगी। आपको अतिसंवेदनशील होने से बचने और कर्मशील होने की जरूरत है। स्टूडेंट्स की बात करें, तो उन्हें भी इस सप्ताह स्टडी पर पूरी तरह फोकस कर आगे बढ़ने की जरूरत है। जहां तक फैमिली मैटर्स की बात है, तो इस माह बच्चों के साथ किसी तरह का वैचारिक मतभेद रहेगा। आपको बोलने पर भी काफी ध्यान रखना होगा। इस महीने आप किसी बड़े, जिसमें पितृपक्ष या ससुराल पक्ष के लोग शामिल हो सकते हैं, की बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे। हालांकि दूसरे चरण में स्थिति में सुधार होगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। आपको परिवार का साथ मिलेगा और चिंताएं भी दूर होंगी। सकारात्मकता के जरिए आप अपने लिए अलग आयाम स्थापित कर सकेंगे। हेल्थ की बात करें तो शुरुआत में थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार महसूस होगा। ...थोड़ा
...औरमिथुन May 21 - Jun 21
मिथुन राशि वालों महीने की शुरुआत अच्छी है, बावजूद इसके आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस महीने आपको अपने काम में सावधानी रखने की जरूरत है। वैसे नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सरकारी कामकाज में भी सफलता के योग हैं। किसी अच्छे निवेश से भी आपको फायदा हो सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होगा, लेकिन आप इसमें कंजूसी ना करें। इस महीने आपको अपनी जिद्दी आदत को छोड़ने की भी जरूरत है, अन्यथा इससे आपको कोई न कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत कर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस माह खासतौर से आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखन चाहिए। अन्यथा संबंधों में नुकसान हो सकता है। आपको संतान संबंधी चिंता भी हो सकती है। वैसे परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आप दोस्तों के साथ भी समय बिताना पसंद करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं बाहर डिनर का आनंद लेंगे। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ...थोड़ा
...औरकर्क Jun 22 - Jul 22
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का महीना औसत रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस महीने आप साहसी प्रवृत्ति के रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। वे प्रमोशन के लिए आपका नाम आगे बढ़ा सकते हैं। किसी पुराने और अटके हुए काम के पूरा होने से आपको खुशी मिल सकती है। इस महीने आप किसी बड़ी चीज की खरीदारी भी कर सकते हैं। शेयर बाजार से भी आपको लाभ की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहतर है, लेकिन उन्हें अतिरिक्त मेहनत करने की सलाह दी जाती है। जहां तक फैमिली मैटर्स की बात है, तो परिजनों के साथ आप किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दांपत्यजीवन भी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई अच्छा काम कर सकेंगे। अपनों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी छोटी यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं। हालांकि महिलाओं का मन थोड़ा बेचैन रहेगा। हेल्थ की बात करें, तो इस माह कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ...थोड़ा
...औरसिंह Jul 23 - Aug 23
यह महीना नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए खास रहने वाला है। इस समय आप घर-परिवार की जगह व्यावसायिक रूप से व्यस्त रहने में रुचि लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए टारगेट मिलेंगे। महीने के दूसरे भाग में अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के भी योग हैं। बिजनेस को भी बढ़ाने के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे। इस महीने खर्चा भी अधिक होगा। घर की जरूरतों पर पैसा खर्च करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय एक जैसा नहीं रहेगा। शुरुआती दिनों में पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। हालांकि इस महीने आप किसी लेखन या साहित्य के काम में रुचि ले सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो संतान की चिंता आपको हो सकती है। कुंटुंबजनों के साथ संबंध सामान्य रहने वाले हैं। किसी नए मित्र से सुखद मुलाकात हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते पक्के हो सकते हैं। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में अनिद्रा से आप पर असर पड़ेगा। थकावट महसूस करने से आपका मन काम में नहीं लगेगा। ...थोड़ा
...औरकन्या Aug 24 - Sep 23
इस महीने आप प्रोफेशनल काम में व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को महीने के आखिरी में लाभ मिल सकता है। शुरुआत में बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी प्रतिकूल परिस्थिति देखने को मिलेगी। बिजनेस में नए संबंध बनाने से पहले आपको विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापारियों को अनावश्यक दौड़धूप करना पड़ सकती है। महीने के दूसरे चरण में नौकरीपेशा और व्यापारी रोजाना के काम से मन हटाकर पार्टी, प्रवास में मन रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर विशेष सावधानी रखना होगी। उधारी चुकाने और उधारी वसूलने के लिए श्रेष्ठ समय है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर करने की सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। इस समय मेहनत से आगे फायदा मिलेगा। रिलेशनशिप के मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा। स्वादिष्ट भोजन से आपका मन और पेट भरा रहेगा। दोस्तों और फैमिली मेंबर के साथ के साथ आप पार्टी, फिल्म और शॉपिंग पर जा सकते हैं। महीने के आखिरी में पिता और घर के बड़ों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने मिल सकती है। संतान की प्रगति देखकर आप खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। ...थोड़ा
...औरतुला Sep 24 - Oct 23
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह महीना अच्छा साबित होगा। इस महीने आप व्यापार और व्यवसाय में उन्नति का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी। उधार का पैसा प्राप्त करने में भी आपको सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले व्यापारियों को विशेष फायदा होगा। दलाली, ब्याज और कमिशन से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भागीदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी तरह की कानूनी अड़चन आ सकती है। वैसे इस महीने विरोधियों की चाल नाकाम रहेगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस महीने उनका पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो संतान की प्रगति से आपको खुशी महसूस होगी। परिवार और दोस्तों के साथ आप खुशहाल समय व्यतीत करने वाले हैं। हालांकि नए संबंधों के बनाने से पहले ध्यान रखें। वैसे किसी खास मित्र से आपके संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं। दिल और दिमाग से किसी को नुकसान न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपके विचार भावुकता से भरे रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। ...थोड़ा
...औरवृश्चिक Oct 24 - Nov 22
यह महीना आपके लिए औसत रूप से अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। इस महीने कई दोस्त बनेंगे, जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान नौकरी में प्रगति होगी। व्यापार और व्यवसाय में भी उन्नति होगी। किसी मीटिंग के लिए बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सफलता के लिए आपको अपना काम समय पर करने की आदत बनानी होगी। इस महीने बेहतर वाहनसुख भी मिलेगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनका पढ़ाई में मन लगेगा। वे पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस महीने महिला मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। समाज में मान सम्मान और ख्याति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। हालांकि बातचीत के दौरान आपको गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से परेशानी महसूस होगी। ...थोड़ा
...औरधन Nov 23 - Dec 21
धनु राशि वाले लोगों के लिए यह महीना मिला-जुला साबित होगा। आध्यात्म में आपकी रुचि होगी। इस दौरान आपके लिए कुछ अच्छा होगा, तो कुछ परेशानी का भी अहसास होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। हालांकि प्रतिद्वंदियों की चाल कामयाब न हो, इसका ध्यान आपको ही रखना होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। इससे आपके कार्य की गति धीमी रहेगी। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न नहीं रहेंगे। बिजनेस में आपको भाग्य का साथ मिलता महसूस नहीं होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी अनिर्णय की स्थिति रहेगी। गैर जरूरी काम पर धन खर्च होगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रीत कर आगे बढ़ना होगा। परिवार और रिश्तों की बात करें, तो इस महीने जीवन साथी के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। हर परिस्थिति में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि महीने के दूसरे चरण में घर-परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। ऐसे में कम बोलने में ही आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस माह आपको सर्दी-खांसी और सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। ...थोड़ा
...औरमकर Dec 22 - Jan 20
मकर राशि वाले लोगों के लिए यह महीना मध्यम फलदायक है। आप हर परिस्थिति को हल्के में लेने की कोशिश करेंगे, इससे आपको नुकसान हो सकता है। हालांकि महीने के बीच में संपत्ति और व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। विरोधियों के साथ बातचीत में सफलता मिलेगी। घर में मेहमान आने से खर्च बढ़ेगा। वैसे शेयर बाजार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्रिय मित्रों के साथ आपकी मुलाकात भी रोमांचक रहेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। थकान रहने से काम में मन नहीं लगेगा। महीने के अंत में घर में किसी बड़े की तबियत बिगड़ने से खर्च हो सकता है। ...थोड़ा
...औरकुंभ Jan 21 - Feb 18
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह महीना मध्यम फलदायक है। इस महीने मन की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, लेकिन किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। पदोन्नति की भी संभावना है। स्थानांतरण के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी वाद-विवाद में न पड़ें, इसका ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। महीने के बीच में आप नौकरी से बोर होकर उसे छोड़ने का विचार कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर पाने में असमर्थ रहेंगे। अधिकारियों से भी मतभेद हो सकते हैं। वैसे लंबी अवधि के निवेश आपके लिए फायदेमंद होंगे। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए भी यह माह बेहतर साबित होने जा रहा है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस माह आपको संतान संबंधी कोई चिंता रह सकती है। वैसे परिवार के लिए यह समय अच्छा है। यदि आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको गंभीरता से विचार करना चाहिए। सामाजिक काम में भी खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर बेहतर ही रहेगा। ...थोड़ा
...औरमीन Feb 19 - Mar 20
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला साबित होगा। इस महीने किसी विशेष उपलब्धि के लिए आपको कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। लक्ष्य की प्राप्ति में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। लोग आपके काम में कमी निकलाने का प्रयास करेंगे। इस महीने आराम के बारे में कम विचार करें। लक्ष्य पर नजर डालकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। निष्क्रिय रहने से आप पर आलस्य हावी हो सकता है। प्रोफेशनली आप कुछ नया करने का विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लंबी अवधि का निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस महीने उन्हें काफी मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टि से यह समय थोड़ा तनाव वाला हो सकता है। ऐसे में आपको चुप रहने की सलाह दी जाती है। व्यक्तिगत जीवन में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वैसे इस महीने विवाह योग्य जातकों के संबंध बन सकते हैं। आप सामाजिक और धार्मिक काम में रुचि ले सकेंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। महीने के दूसरे भाग में आप पर आलस्य हावी रहेगा। ...थोड़ा
...और