लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 18 फरवरी 2022: 02 और 04 अंक के जातक नौकरी को लेकर रहेंगे प्रसन्न, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Feb 17, 2022 | 14:23 IST

Ank rashifal, Today Numerology 18 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 18 फरवरी का दिन?

Loading ...
18 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 03 अंक वालों को नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
  • 06 अंक वाले बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • तिल का दान करें 09 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 18 फरवरी 2022: आज 18 फरवरी 2022 है। 18 का संयुक्त अंक सुख, सम्पन्नता व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 01 सूर्य व 08 शनि का प्रतीक है।यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है।यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामी मंगल है। आज 18-02-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी शनि है। सूर्य चन्द्रमा व मंगल परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 18 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- नामांक 08 व 09 का व्यक्ति आपको जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी शनि का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- मंगल उदर रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- गुरु व मंगल जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में मंगल व शनि की शुभता के कारण किसी उच्चाधिकारी से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सफलता का संकेत है। राहु व शनि का आशीर्वाद रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- राहु व शनि जॉब में तनाव दे सकते हैं। व्यवसाय में अंक 02 व 09 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।    स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 09 के अधिकारियों का सहयोग प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व भाग्य स्वामी शनि के सहयोग से पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि व भाग्य व इस अंक का स्वामी है। शनि व मंगल जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं । व्यवसाय में किसी बड़ी सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी शनि व अंक स्वामी मंगल  व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे। जॉब में शनि प्रगति देंगे।
स्वास्थ्य- शनि बोन विकार की सम्भावना दे सकता है। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल