RRB Railway Group D Result soon on rrbcdg.gov.in rrb group d 2022 result Date Kab Aayega, Sarkari Result 2022, LIVE Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है, और इन्हें जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने ग्रुप डी परीक्षा में भाग लिया है वे क्रेडिंशियल तैयार रखें। बता दें, आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी रिजल्ट को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी देखा जा सकेगा।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जारी होते ही लााखों उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना स्कोर देख सकेंगे, इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक शेयर किया जाएगा। यदि रेलवे की साइट हैंग होती है तो इस पेज पर आपको परिणाम देखने के लिए अन्य तरीके या विकल्प भी बताए जाएंगे।
अनुसूची के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे लगातार परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी इन्हीं दिनों रिजल्ट निकाल सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परिणाम घोषित होने के लिए अभी कोई विशेष तारीख और समय नहीं बताया है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से बहुत बड़ी भर्ती कर रहा है, 2019 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आए थे। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित करना आसान नहीं था, ऐसे में रेलवे में कई चरणों में ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन किया।
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने कुल पांच चरणों में ग्रुप डी परीक्षा 2022 का आयोजन किया, पहला चरण 17 अगस्त से शुरू हुआ था जबकि 11 अक्टूबर को आखिरी चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके अलावा आखिरी अपडेट की बात करें, तो 14 अक्टूबर को रेलवे ने आंसर की जारी की थी। अब माना जा रहा है कि आरआरबी कभी भी ग्रुप डी परीक्षा की फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों एक साथ जारी कर सकता है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 13 अगस्त, 2022 को जारी किया गया था और लिखित परीक्षा 17 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई थी। इसके बाद में बोर्ड ने 14 अक्टूबर को अस्थाई आंसर की जारी कर दी थी। इसके जरिये बहुत से उम्मीदवारों ने अपने परिणाम की गणना कर ली होगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सीबीटी के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 परिणाम की घोषणा करेगा। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक शेयर कर दिया जाएगा, इसलिए सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।